उत्तर प्रदेशएजुकेशन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्घाटन

खलीलाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वेंडर अतुल पावर मोशन का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूर्व बसपा विधायक भगवान दास ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता को सोलर पैनल के माध्यम से मुफ्त बिजली और बिजली बिलों से राहत दिलाने की दिशा में अहम कदम है। सरकार की इस योजना से आम लोग लाभान्वित हो रहे रहे हैं। आने वाले समय में सोलर पैनल ऊर्जा का बेहतर स्रोत साबित होगा। सिर्फ जरूरत है, इसमें लोगों को रूचि लेने की। सरकार इस योजना को जन-जन तक पहुंचने को संकल्पित है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अख्तर खान आदि मौजूद रहे।




