मिर्जापुर : तीन सूत्री मांगों पर सवर्ण आर्मी ने जिलाधिकारी परिसर में की जोरदार प्रदर्शन

आशीष कुमार गुप्ता
मिर्जापुर।सवर्ण आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय व जिला संयोजक सुशील कुमार पांडे के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि हमारी स्वर्ण समाज के अधिकार अस्तित्व के लिए हमारी संगठन मुख्यमंत्री से तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप रही है जिसमें प्रमुख रूप से सवर्ण आयोग का गठन करना, एससी एसटी एक्ट जैसे काला कानून को खत्म करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन दे रही है हमारी मांग पूरी न होने पर हम संगठन के माध्यम से बराबर इस लड़ाई को जारी रखेंगे। वही सवर्ण समाज के तेज तर्रार क्रांतिकारी नेता दिलीप सिंह गहरबार ने कहा कि सरकारे हमारी समाज के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए ईडब्ल्यूएस का लॉलीपॉप देना बंद करें।
हमारी जनसंख्या के आधार पर हमारी संख्या 39. 5 होती है इस आधार पर हमारे समाज को हर क्षेत्र में मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें अन्यथा हमारी सवर्ण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में क सुशील कुमार पांड, जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश मिश्रा, जिला महामंत्री विनय पांडे कृष्ण कुमार सिंह गुड्डू, दिलीप सिंह गहरवार सीमा सिंह, अभिषेक सिंह धवल इंस्पेक्टर सिंह हेमंत कुमार राजमणि दुबे शिवम नीरज शुक्ला चंचल मिश्रा अनुराग पांडे एडवोकेट महेंद्र तिवारी एडवोकेट स्वतंत्र पांडे एडवोकेट देवेंद्र तिवारी प्रदीप तिवारी नितीश दुबे अभिषेक पाठक आनंद तिवारी शिवम पांडे मनोज मिश्रा दीपक सिंह प्रदीप छोटू संतोष दुबे विशाल सिंह महेश सिंह हेमंत शिवकुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ो सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे




