Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्वास्थ्य

गाज़ीपुर: महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में स्थापित हुई एमआरआई मशीन

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा CSR के तहत 15.45 करोड़ लागत से लगा एमआरआई और खून जांच की मशीनो का कार्यकारी निदेशक और प्रधानाचार्य ने रिवर काटकर किया उद्घाटन

आदेश सिन्हा
गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का पावरग्रिड के कार्यकारी निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने रिबन काटकर स्वास्थ्य सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई है। इस CSR के तहत अन्य खून जांच की मशीनें भी स्थापित की गईं। जिनकी कुल लागत 15.45 करोड़ है। आज गुरुवार को यह परियोजना पूर्ण होकर जनमानस को समर्पित हुई। प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.आनंद मिश्र ने कहा कि एमआरआई न होने की वजह से मरीजों को कई प्रकार की समस्याएँ थीं। इससे गाज़ीपुर की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। हमें पावर ग्रिड के सभी अधिकारियों का हृदय से आभार है।गाज़ीपुर में एमआर आई होने की वजह से अब मरीजों को वाराणसी या अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। मेडिकल कॉलेज में ही सभी एमआरआई जांचें अब पारदर्शी दरों पर उपलब्ध होंगी। इस मौके पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के योगेश कुमार दीक्षित एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,सबहत उमर, उप महाप्रबंधक (CSR), पावर ग्रिड, राजकुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पावर ग्रिड, वाराणसी, आलोक कुमार मुख्य प्रबंधक पावर ग्रिड, वाराणसी, विवेक कुमार वरिष्ठ कार्मिकी सचिव (एडमिन)पावर ग्रिड वाराणसी,मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ.आनंद मिश्र, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर निरज पांडेय व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश सिंह एवं अन्य चिकित्सक स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button