भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति चौपाल का आयोजन

16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी।काशी के सांसद व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वर्ष पूरे होने व 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को महानगर के उत्तरी, कैंट तथा दक्षिणी विधानसभा में नारी शक्ति चौपाल का आयोजन पार्टी कार्यालय गुलाब बाग, सिगरा व नीचीबाग कार्यालय पर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेखा सिंह ने चौपाल में महिलाओं से पिछले 14 वर्षों में मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में तथा महिलाओं के हित में निरंतर लाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यक्रम जो 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसमें मंडल स्तर पर नारी शक्ति चौपाल, स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, अस्पताल में फल वितरण, विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं सेवा बस्ती में जाकर बेटी का सम्मान करने का कार्यक्रम चलाए जाएंगे।नारी शक्ति चौपाल की अध्यक्षता महानगर महिला अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, संचालन प्रज्ञा पांडेय व नेहा कक्कड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन अंजली गुप्ता एवं प्रीति पुरोहित ने दिया। इस दौरान मुख्य रूप से साधना पांडेय, आरती पाठक, उषा सिंह, चंद्रकला, रीना सिंह, अमृता श्रीवास्तव, सीमा यादव, सीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनीशा शाही, राधा, दीपशिखा, कांति कन्नौजिया, सुषमा सिंह, प्रियंवदा सिंह, गौरी यादव, लुबना बेगम, भारती सिंह, सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।




