Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आज़मगढ़ : पहाड़पुर से लापता युवती के मामले में युवक धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई युवती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध धर्म परिवर्तन से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुए इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। युवती के अचानक लापता होने और मोबाइल बंद हो जाने के बाद परिजनों ने अपहरण और प्रलोभन की आशंका जताई थी।वादिनी ने शहर कोतवाली में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री बीते 21 नवम्बर को अपनी सहेली के साथ शहर गई थी। पहाड़पुर तिराहे पर युवती ने सहेली को ऑटो में बैठाया और पीछे से आने की बात कही, लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ पाया गया।शिकायत के आधार पर 22 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को अवैध धर्म परिवर्तन से जुड़े नए तथ्य मिले, जिसके बाद मुकदमे में धारा 137(2)/324(4) बीएनएस के साथ-साथ उप्र अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4/5(1) भी बढ़ाई गई। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी अमजद अली पुत्र मोहम्मद जाहिद निवासी बिंदवल थाना बिलरियागंज को शनिवार को बमबम बाबा की कुटिया के पास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button