
असगर अली
देवरिया जनपद में लगातार चार दिन बैंक में काम काज न होने से से आम जन परेशान रही। बैंक कर्मियों की सप्ताह में पांच दिन काम की मांग को लेकर जनपद भर के बैंककर्मी मंगलवार को हड़ताल पर हैं। इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान शहर के सुभाष चौक पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। बैंक यूनियनों के समूह संयुक्त मंच के निर्देश पर पांच दिन कार्य दिवस की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने मंगलवार को बैंकों में कामकाज ठप कर दिया। जिला महामंत्री शिवदेव दुबे ने कहा कि मार्च 2024 में सप्ताह में पांच दिन काम करने और वेतन संशोधन जैसे मांगों को लेकर भारतीय बैंकिंग संघ से समझौता हुआ था।करीब एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने हमारी मांग पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। इसके चलते बैंक के कर्मचारी और अधिकारी आहत हैं। इस दौरान अशोक मिश्रा, रविंद्र सिंह, तुलसी नारायण कुशवाहा, अमरेश कुमार, शशांक उपाध्याय और शेषनायक समेत अन्य बैंककर्मी मौजूद रहे।बताते चले 24 तारीख को माह का चौथा शनिवार, 25 को रविवार और सोमवार को गणतंत्र दिवस होने के कारण बैंक बंद थे। वहीं मंगलवार को चौथे दिन बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण बैंक बंद हो गए। इस बीच बैंक ग्राहक परेशान दिखे।




