Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:कोपागंज पुलिस ने सम्मे माता मंदिर की जमीन पर से अतिक्रमण हटवाया

By Satish Kumar Pandey

मऊ।कोपागंज थाना क्षेत्र कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक मौर्या बस्ती में मेरी चिल्ड्रेन स्कूल के पास लगभग 100 साल पहले बने सम्मे माता मंदिर बना हुआ है।10 सालों से मंदिर के बगल में मकान बना कर रह रहे श्रीनिवास तिवारी,व उन के लड़के द्वारा जमीन पर अतिक्रमण करते हुए ईंट की दीवार  बना कर गेट लगाता देख कर स्थानीय लोगों ने क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह से शिकायत की थी ।जैसे ही कोपागंज थाना अध्यक्ष रविंद्रनाथ राय को हुई। अपने दल बाल के साथ पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 2017 मे श्रीनिवास तिवारी व उन के लड़के द्वारा मंदिर की जमीन पर इसके पहले भी कब्जे करने की कोशिश की गई ।लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने अतिक्रमण हटवा दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां लोगों में काफी खुश हैं। वहीं मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे  लोगों  के खिलाफ पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई  की मांग की है। ताकि भविष्य में मंदिर की जमीन पर कब्जे के लिए अतिक्रमण न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button