Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर: पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु सिंह नहीं रहे

तारा त्रिपाठी

अहरौरा/ मीरजापुर।विoखoजमालपुर के ब्लाक प्रमुख रहे ग्राम चौकिया निवासी अभिमन्यु सिंह उम्र 80 वर्ष का दिन बुधवार को वाराणसी के ओरियान अस्पताल में इलाज के दरम्यान निधन हो गया। घर पर ही उनकी तबीयत खराब हुई। आनन-फानन में उन्हें वाराणसी ले जाया गया किन्तु उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात शव को चौकिया गांव स्थित उनके आवास पर लाया गया। सुबह होते ही उनके निधन का समाचार सुनकर घर पर उन्हें चाहने वालों का तांता लग गया। पार्थिव शरीर को ब्लाक मुख्यालय पर लाया गया जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख आनन्द सिंह बंटू ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाजार वासियों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। बाद में उनके पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजे एक खुली जीप में रखकर लम्बे काफिले के साथ अन्तिम संस्कार हेतु वाराणसी के हरिश्चन्द्र घाट ले जाया गया। लगातार दो बार के ब्लाक प्रमुख रहे अभिमन्यु सिंह अपने पीछे संजय सिंह व संतोष सिंह के रूप में दो पुत्र छोड़ गये हैं। आपका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। वो क्षेत्र के हरेक का ख्याल रखते थे और राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ थी।इनके निधन पर ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, पुर्व ब्लाक प्रमुख विद्याशंकर यादव,  नागेश कुमार सिंह एडवोकेट सहित बृजमोहन, भरत सिंह, आनंद कुमार सिंह, श्रीपति सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह, पुनीत सिंह, राजकुमार पाण्डेय, सीतेश द्विवेदी  विनोद कुमार, रविशरण गुप्ता, चन्द्रभान सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button