Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

गाजीपुर: भाजपा पदाधिकारियो ने किया स्वदेशी मेले का अवलोकन

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 8 नवंबर से गाजीपुर लंका मैदान में लगे स्वदेशी यू० पी० मेले का भाजपा पदाधिकारियो ने अवलोकन किया ।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में इस प्रकार के आयोजन बहुत सहयोगी होते है। इस प्रकार के आयोजन होने से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। लोगों में उद्यम विकास के प्रति आत्म निर्भरता बढ़ती है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने मेले के भव्य आयोजन की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि  सरकार को हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को बढ़ावा देना चाहिए ताकि आम जन मानस में स्वदेशी समानों के प्रति आकर्षण बढ़े और जागरूकता बनी रहे।मेले में जिले के लधु उद्योग द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन,नमकीन, शहद,सोयाबीन द्वारा निर्मित पनीर लकड़ी से निर्मित समान, इत्यादि बहुत घरेलू उपयोगी सामान मौजूद थे।मेले के अवलोकन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय,पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्ण बिहारी राय,पूर्व जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, दव्य जिला महामंत्री अवधेश राजभर व प्रवीण सिंह,जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता,जिला मिडिया प्रभारी शशीकांत शर्मा,जिला कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति,जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश राय व काशीनाथ तिवारी, दिलिप गुप्ता,जिला सह मिडिया प्रभारी प्रमोद राय,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री विरेन्द्र चौहान मौजूद रहे। स्वयं घरेलू समानों की खरीददारी की और अन्य लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया।


  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button