Slide 1
Slide 1
आजमगढ़स्पोर्ट्स

जिला कुस्ती संघ द्वारा पहलवानों का चयन 7 को

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा अंडर-15 पुरुष व महिला वर्ग की जिला कुश्ती टीम का चयन 7 जून को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह चयन पिछले ट्रायल में रिक्त रह गए निम्नलिखित वजन वर्गों के लिए होगा:
– फ्री स्टाइल: 38 किग्रा, 68 किग्रा, 75 किग्रा
– ग्रीको-रोमन: 38 किग्रा, 44 किग्रा, 75 किग्रा, 85 किग्रा
-महिला कुश्ती: 33 किग्रा, 36 किग्रा, 50 किग्रा, 54 किग्रा, 58 किग्रा, 62 किग्रा, 66 किग्रा
चयनित पहलवान 14 से 15 जून तक नंदिनी नगर, गोंडा में आयोजित राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयन ट्रायल के लिए वजन मापने की प्रक्रिया 7 जून को दोपहर 3:30 से 4:00 बजे तक होगी, जिसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होगी।जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने बताया कि केवल 2010, 2011 और 2012 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता का सहमति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। आयु और अधिवास सत्यापन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र या पासपोर्ट मान्य होंगे। गलत या फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और उन पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसके तहत वे किसी भी प्रतियोगिता या ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे।
नोट: वजन में 1 किग्रा की छूट दी जाएगी।
संपर्क:
– सत्यवान यादव (संयुक्त सचिव): 09451512349
– गोविंद यादव (कुश्ती कोच): 09310941174

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button