गाजीपुर : ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में यूजीसी कानून की निंदा
संगठन की मजबूती पर किया गया गहन मंथन


गाजीपुर ( विवेकानंद राय) । ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर के मिश्रबजार स्थित राज मैरिज में उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को जिले से लेकर गांव-गांव तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों ने गहन मंथन करते हुए अपनी-अपनी कार्ययोजना और विचार रखे।प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए निरंतर संवाद, अनुशासन और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आलोक राय ने यूजीसी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हुए आरक्षण में सुधार की पुरजोर वकालत की। राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित जिला कार्यकारिणी को सक्रिय करते हुए संगठन के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा निरंतर संवाद आवश्यक है। श्री राय ने बैठक में यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और सर्वसम्मति से इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर भी बैठक में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी गई तथा व्यवस्था की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार की मांग उठाई गई। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलावों को लेकर भी बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रावधानों पर व्यापक विचार-विमर्श आवश्यक है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने की। और संचालन महामंत्री राकेश रंजन राय ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी एकजुटता में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष कुलमयंक राय पिंटू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का गठन करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। इसके लिए जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय ने पदाधिकारियों को जनसंपर्क तेज करने की नसीहत देते हुए कहा कि जब तक हम संपर्क अभियान तेज नहीं करेंगे तब तक संगठन और समाज के विकास की बात बेमानी होगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों को लेकर विचार रखते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, पवन राय, दीनबंधु राय, डॉ. आलोक राय एवं रविशंकर राय, जिला महामंत्री राकेश रंजन राय, ज्ञानेश्वर राय, हिमांशु राय सोनू एवं सुनील राय, जिला संगठन मंत्री विजय बहादुर राय, अश्विनीकांत राय, धनंजय प्रधान, नारायण राय, राजू राय, शैलेन्द्र राय सोनू, दिनेश राय, तीर्थराज राय, रत्नेश राय एवं राजेश राय डब्लू, जिला कोषाध्यक्ष कुलमयंक राय पिंटू, जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक राय, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, जिला मीडिया सेल प्रभारी सुधीर राय, जिला मीडिया प्रभारी (इलेक्ट्रॉनिक) विवेकानंद राय, जिला मीडिया प्रभारी (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) अभिषेक राय तथा जिला मीडिया प्रमुख रामप्रवेश राय, मुहम्मदाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राय आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।



