Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:कमान संभालते ही एसपी ने अपना रुख स्पष्ट किया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अनिल कुमार ने कप्तान की कमान संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि शोहदों और पेशेवर अपराधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। अपराध की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जाएगी और उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, छिनैती और महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। असामाजिक तत्वों और संगठित अपराधियों पर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ पुलिस के पास अनुभवी और कुशल अधिकारी मौजूद हैं, जिनकी क्षमता का उपयोग कर अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। जनसुनवाई में आने वाले मामलों का हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा, खासकर जमीन संबंधी शिकायतों को राजस्व विभाग के सहयोग से हल किया जाएगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ संवेदनशीलता और ईमानदारी से पेश आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button