
शौकत खां ने कहा चेयरमैन नरगिस अतहर का है फरमान मोहर्रम की पांचवी तारीख तक ताजिया व अखाड़ा मार्ग होगा दुरुस्त
आफताब अंसारी
भदोही। मोहर्रम पर्व को देखते नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा अखाड़ा, दुलदुल व ताजिया मार्ग को दुरुस्त कराने की कवायद युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी पालिका के अधिकारियों व सभासद तथा अखाड़ा के खलीफा संग उन सभी मार्गो का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिन मार्गो से ताजिया व अखाड़ा जुलूस हो कर गुजरते हैं। जिसपर अमली जामा भी पहनाया जा रहा है। वहीं वार्ड 28 मोहल्ला जमुंद से मोहर्रम की 7वीं तारीख को निकलने वाला अखाड़ा मोहम्मदिया जो गोरियाना मैदान से निकल कर मोहल्ला कजियाना होते हुए मेन रोड तकिया कल्लन शाह होते हुए कोट बड़ा से पुनः गोरियाना मैदान में सम्पन्न होता है। उन मार्गो को सुगम बनाने के लिए वार्ड 28 मोहल्ला जमुंद के भावी सभासद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार शौकत अली खां ने चेयरमैन नरगिस अतहर को पत्रक के माध्यम से अवगत भी करा दी गई थी जिसको चेयरमैन नरगिस अतहर ने संज्ञान में लेते हुए मोहल्ला जमुंद से लेकर कजियाने तक मार्ग को सुविधाजनक करने का दिशा निर्देश दिया और काम युद्धस्तर पर शुरू भी हो गया है। भावी सभासद प्रत्याशी शौकत खां ने बताया कि चेयरमैन नरगिस अतहर के फरमान के मुताबिक कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मोहर्रम की 7वीं तारीख को अखाड़ा मोहम्मदिया जमुंद इसी मार्ग से होता हुआ जाएगा अखाड़े के खिलाड़ियों को कला प्रदर्शन में कोई दुश्वारी नही पैदा होगी। मोहल्ला जमुंद से लेकर कजियाने तक सभासद भावी प्रत्याशी शौकत खां खुद खड़े होकर अपनी निगरानी में मार्ग को दुरुस्त कराते हुए कहा चेयरमैन नरगिस अतहर के दिशा निर्देश के मुताबिक सभी मार्गो को मोहर्रम की पांचवी तारीख तक ठीक करा ली जाएगी। वहीं श्री खां के इस प्रयास से वार्डवासियों के चेहरे खिल गए तथा लोगो ने चेयरमैन नरगिस अतहर व शौकत खां का आभार प्रकट किया।




