Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

मनीषी परिषद का प्रतिनिधि मंडल मृतक दिव्यांग सियाराम के घर जाने पर पुलिस ने रास्ते में रोका

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी।अखिल भारतीय मनीषी परिषद के संरक्षक व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या सागर पान्डेय व बडे भाई शशि प्रकाश मिश्र (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) हिमेन्द्र पान्डेय उर्फ राजू और नीरज चौबे ,सोनू अध्यक्ष अखिल भारतीय मनीषी परिषद काशी महानगर के अगुआई में  प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों के साथ नोनहरा थाना अंतर्गत चकरुकुंडीपुर गांव मृतक दिव्यांग सियाराम उपाध्याय के घर अपनी संवेदना प्रकट करने व मनीषी परिषद की तरफ से आर्थिक सहयोग राशि देने जा रहे थे।मगर रास्ते में ही नोनहरा थाना के पास पुलिस द्वारा रोक दिया गया ।हमने प्रशासन से जाने की बहुत आग्रह की कई मंत्री लोगो से बात भी करवाई पर पुलिस दबंगई के आगे हम विफल थे, पुलिस द्वारा जाने से रोकने से मामला और संदिग्ध लग रहा है वही से वापस लौटना पड़ा। हम सभी का अपने न्याय पालिका से गुजारिश है की इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना में सभी लिप्त गुनाहगारो को दण्डित करे।आप सभी सम्मानित अधिवक्ता बन्धुओ से अपील की इस घटना मृत स्व० सिया राम उपाध्याय को इन्साफ दिलाने में सहयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button