वाराणसी : अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण

जनसेवा उद्देश्यों पर डाला प्रकाश
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
वाराणसी। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति (NGO) द्वारा विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में आज वृक्षारोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए।संस्था की अध्यक्ष नीलिमा राय जी ने बताया कि उनका NGO, नमामि गंगे फाउंडेशन से जुड़कर गंगा की सफाई के कार्यों में अग्रणी रही है। इसके अलावा वाराणसी में लगभग त्यौहार में कोई ना कोई सामाजिक कार्यक्रम जरूर होता है जैसे सावन में कावड़िया बंधुओं को फलाहार, और नाश्ते पानी का प्रबंध, रथयात्रा मेले में भी समाजसेवा की गई। इसके अलावा नवरात्रि में माता की चौकी , कन्या पूजन ,प्रसाद वितरण का कार्य हुआ।
संस्था के उपाध्यक्ष रत्नेश राय ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में भाग लेना। गरीबी उन्मूलन की दिशा में प्रयास करता, गरीब लोगों की अपने प्रयासों से मदद करना, जिनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, उनके रुके हुए कार्यों को करवाने में सहयोग करना , इसके अलावा कृषि की दिशा में भी गौपालन, जैविक खेती की दिशा में भी ये संस्था कार्य कर रही है। किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें गाइड करना , ये कार्य भी हमारी संस्था द्वारा आने वाले समय में किया जाएगा।
अध्यक्ष नीलिमा राय ने बताया कि आने वाले समय में सहभागिता के माध्यम से हम ग्रामीण इलाकों में कुटीर उद्योगों की स्थापना करेंगे जिससे आम जन मानस को शहरों में पलायन ना करना पड़े और उन्हें वहीं कोई काम मिल जाए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय , रत्नेश राय, प्रकाश सिंह, प्रांजल सिंह , शाश्वत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।




