Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

जमीन बिक्री के नाम 20 लाख का धोखाधड़ी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के निवासी संतोष सैनी ने विपक्षी संदीप यादव व अन्य के खिलाफ जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संतोष सैनी ने विपक्षी संदीप यादव उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतोष सैनी ने अपनी शिकायत में बताया कि संदीप यादव, निवासी भोराजपुर कला, थाना अतरौलिया, के साथ आजमगढ़ हाइवे के पास जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर 31 जनवरी 2023 को एक इकरारनामा हुआ था। इसके तहत 5 लाख रुपये नकद और बाद में 15 लाख रुपये (7.5 लाख नकद और 7.5 लाख बैंक ट्रांसफर के माध्यम से) संदीप को दिए गए। यह राशि गवाहों मुकेश कुमार, लौहर और लक्ष्मीकांत मौर्य की उपस्थिति में दी गई थी। संदीप ने आश्वासन दिया था कि वह जमीन का बैनामा कर देंगे, लेकिन न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये वापस किए गए। संतोष सैनी ने आरोप लगाया कि संदीप यादव और उनके साथियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी और जालसाजी की। इसके अलावा, रुपये मांगने पर संदीप, उनकी पत्नी शशिकला और राममिलन यादव ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। मार्च 2025 में जब संतोष ने रुपये मांगने के लिए संदीप के घर का दौरा किया, तो चार-पांच लोग असलहों के साथ उन्हें दौड़ाकर मारने की कोशिश की। संतोष ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विपक्षी दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं, जो अन्य लोगों के साथ भी इस तरह के कृत्य करते रहते हैं। संतोष ने बताया कि विपक्षियों ने उनके रुपये से मकान का निर्माण किया और एक चार पहिया वाहन शशिकला के नाम से खरीदा। संतोष ने यह भी कहा कि विपक्षी उन्हें आत्महत्या करने या जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा करते हैं कि पुलिस और कोर्ट का उन पर कोई असर नहीं पड़ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button