Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:युवक की चाकू मारकर हत्या

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र चौहान की नागपुर (महाराष्ट्र) में दो अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां बिंदु चौहान और परिजन बेसुध हो गए, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र चौहान पुत्र अजय चौहान नागपुर में एल्युमिनियम का काम करता था। वह करीब 20 दिन पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए घर आया था और फिर नागपुर लौट गया था। दो अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन देखते समय सड़क किनारे तीन युवकों से धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने देवेंद्र पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र के मित्र दुर्गेश चौहान ने नागपुर पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।शनिवार सुबह करीब 11 बजे देवेंद्र का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा। परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर रहे देवेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button