Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

भदोही: शारदीय नवरात्र में सड़कों से लेकर हर पंडाल तक सभी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त:नरगिस अतहर

जनता की शिकायतों को प्रार्थमिकता के आधार पर हो रहा निस्तारण: अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह

प्रतिदिन जन सुनवाई में चेयरमैन नरगिस अतहर व ईओ द्वारा जनता की सुनी जा रही है फरियाद

नगर में हो रहे जनहित के कार्यों को गति देने के लिए सभासदों ने चेयरमैन व ईओ को दिया धन्यवाद

आफताब अंसारी की रिपोर्ट….

भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही में प्रतिदिन जन सुनवाई में जनता की फरियाद चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह द्वारा सुनी जा रही है। जन सुनवाई में जहां नगर की जनता अपनी समस्या व फरियाद लेकर पहुंच रही है तो वहीं शारदीय नवरात्र को देखते हुए सभासद भी अपने-अपने वार्डो में साफ-सफाई सहित सड़को की पेइचिंग, लाइट लगवाने के लिए आ रहे हैं। चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह सभासदों को आश्वस्त करते हुए उनके वार्डो में जो भी कमियां है उन्हें पूरा करने के लिए सम्बंधित को तत्काल पूरा करने का दिशा निर्देश दे रहे है ताकि पर्व में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। वहीं सभासदों ने कहा चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह द्वारा हर वार्डो में शारदीय नवरात्र को देखते हुए मोकम्मल व्यवस्था की गई है ताकि नवरात्र पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने व भक्तगण को कोई परेशानी न हो सके। जंन सुनवाई में आई नगर की जनता से भी चेयरमैन व ईओ ने संवाद कर उनकी समस्या को जाना और हल करने का आश्वासन दिया। जन सुनवाई में मोहल्ला बाज़ार सरदार खां, इस्लामपुर नई बस्ती, बंधवा नई बस्ती, बकुचियाँ, आलमपुर, नुरखांपुर, दरोपुर, कटरा बाज़ार, हरियांव, गंगापुर, बाज़ार सलाबत खां आदि मोहल्ले की जनता रही। इस अवसर पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, हसीब खां, गिरधारी जायसवाल, लोलारख, नेहरू यादव, राज अंसारी, एबरार अली, अशरफ अली, इसरार अंसारी, लाल मोहम्मद खां आदि सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के प्रति नगर में हो रहे जन हित के कार्य को लेकर धन्यवाद दिया। वहीं जन सुनवाई में जावेद अंसारी, भोला अंसारी, नसीरुद्दीन अंसारी, हन्नान अंसारी, अरशद अली, सलीम शाह, अकील खां, जावेद सिद्दीकी, जाबिर मंसूरी, आबिद शाह, मनोज विश्वकर्मा, अनिल साहू, जयश्री मोदनवाल, सरोजा देवी, सरिता देवी, जुगना देवी, नीलम, आफरीन आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button