गाजीपुर
गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर । ढोडाडीह रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात्रि रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस गुजर रही थी तभी अचानक रेलवे ट्रैक पर चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक नंदू राजभर की मौत हो गई। मृतक फैजुल्लाहपुर का निवासी था। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। बताया जा रहा है कि मृतक फैज्जुल्लाहपुर गांव निवासी नंदू राजभर है।मृतक अविवाहित था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बारवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




