
बिहार बदलाव के लिए चिलचिलाती धूप मे भी डटे रहें लोग
सुशील कुमार की रिपोर्ट…
रोहतास। रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र के अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत बलिगाव खेल परिसर मे गुरुवार को संभावित प्रत्याशी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में बिहार बदलाव यात्रा जनसभा का आयोजन किया । जिलाध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी सहित दर्जनों मंचासीन नेताओं पदाधिकारीयों ने संबोधन मे जन सुराज की विजन को कडी धूप मे भी सैकड़ो की संख्या में महिला- पुरुष बड़े ही गौर व प्रेम से उनकी बातों को सुन रहे थे। संभावित प्रत्याशी प्रियंका सिंह ने कहा कि जन सुराज का सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर जी लगभग बारह मुख्यमंत्री और एक प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। तो उन्हें लगा कि अब बिहार में भी कुछ करना चाहिए। बिहार में बदलाव करने के उद्देश्य से ही पार्टी का गठन हुआ है। जिसका नाम है जन सुराज जिसका अर्थ है जनता की सुंदर राज। जन सुराज कोई बड़ी-बड़ी वादे नहीं कर रही है। पलायन रोकने, नेतरहाट जैसे विद्यालय चालू कराकर शिक्षा मे सुधार लाने, केवल चार प्रतिशत वार्षिक व्याज पर पांच लाख का लोन, क़ृषि को मनरेगा से जोड़कर नगदी फ़सल को बढ़ावा देने व हर घर मे कम से कम एक रोजगार, परिवारिक लाभ जैसे मुद्दों पर ही जन सुराज अभी कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार केवल मजदूरों का फैक्ट्री नहीं है, बल्कि अब बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था होंगी और पलायन रुकेगी। चार सौ से ग्यारह सौ जो पेंशन हुआ है वो भी प्रशांत किशोर का ही देन है। प्रशांत किशोर जी का कहना है की चार सौ से कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए दो हजार रूपये पेंशन होना चाहिए। यदि जन सुराज की सरकार बनती है तो दो हजार रूपये प्रति व्यक्ति पेंशन दी जाएगी। जन सुराज पार्टी का सूत्रधार प्रशांत किशोर का पैदल यात्रा से लेकर आज तक लगातार बढ़ रहें करवा और मिल रहा जमसमर्थन पुरे बिहार मे सियासी हलचल तेज हो गई है और लोगों को एक बार सोचने पर जरूर मजबूर कर दी है।




