Slide 1
Slide 1
वाराणसी

राष्ट्ररत्न शिवप्रसाद गुप्त की जयंती कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाया

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्टरत्न स्व०शिवप्रसाद गुप्त जी की जयंती आज जिला /महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से मनाई गई। इस अवसर पर काँग्रेसजनो ने कबीरचौरा स्थित श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय हॉस्पिटल में  स्थापित उनकी प्रतिमा को गंगाजल से धुलवाकर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री दुर्गाप्रसाद गुप्त ने उपस्थित व्यापार प्रकोष्ठ के सहयोगियों के साथ “तिलक लगाकर माल्यार्पण”किया। इस अवसर पर श्री गुप्त ने कहा कि स्व०शिवप्रसाद जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रसिद्ध हिन्दी दैनिक”आज”प्रारम्भ कराया।साथ ही अपने समय मे श्री शिवप्रसाद गुप्त हॉस्पिटल, काशी विद्यापीठ व भारतमाता मंदिर”जैसे अनेक ऐतिहासिक स्थलों की स्थापना कराए।स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी जी व मदनमोहन मालवीय जी जैसे अनेको स्वतंत्रता सेनानियों का सानिध्य उन्हें प्राप्त होता रहा।इस अवसर पर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के नि०चेयरमैन दुर्गाप्रसाद गुप्त, के साथ ही  कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिला/महानगर अध्यक्ष बिपिन पाल,मनोज वर्मा”मनु”, हाजी मो०इस्लाम,दुर्गेश मिश्रा, मंगलेश सिंह, संदीप वर्मा,आनन्द पाल,डॉ अमीनअहमद, विजय दूबे बाबा, राज जायसवाल, अंशुमान वर्मा,कृष्णा तिवारी,रजत केशरी ,हीरालाल केशरी,एवं, दिनेश केशरी इत्यादि दर्जनों कांग्रेसजनो की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button