Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशभदोही

आज़ादी के जश्न में डूबा कालीन नगरी, निकला भव्यता के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

पप्पू तिवारी व कुल्लू खां के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

ब्यूरो चीफ आफताब अंसारी की रिपोर्ट…

भदोही। आज़ादी की धूम सभी भारतीयों के दिलों में जूनून बनकर दौड़ रही है। भदोही जनपद में भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जन सामान्य व छात्र छात्राओं में तिरंगा यात्रा की धूम रही। वहीं कालीन नगरी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन  समाजसेवी राकेश उर्फ पप्पू तिवारी व तौकीर उर्फ कुल्लू खान के नेतृत्व में आयोजित की गयी। जिसमें हजारों लोग शामिल हुये। सबसे खास बात यह रही कि इस तिरंगा यात्रा में दलगत राजनीति और जाति धर्म के बंधनों को तोड़ते हुये हर जाति वर्ग व धर्म के लोग पप्पू तिवारी व तौकीर उर्फ कुल्लू खां के साथ खड़े नजर आये। तिरंगा यात्रा के कारण स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन गयी। वाहनों को पास कराने के लिये पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तीन किलोमीटर तक निकली तिरंगा यात्रा का सफर तय करने में चार घंटे लग गये। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हरिरामपुर स्थित तौकीर उर्फ कुल्लू खान के आवास से तिरंगा लहराकर किया गया। तिरंगा यात्रा हरिरामपुर से निकल कर सररोई पहुंचा उसके बाद बड़ी तायदाद में  प्रजापतिपुर स्थित राकेश उर्फ पप्पू तिवारी के आवास पर तिरंगा यात्रा पहुंचा। पप्पू तिवारी के निवास स्थान पर करीब एक हजार से अधिक बाइक सवार दो दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन तिरंगा यात्रा में पीछे पीछे व यात्रा की अग्रिम पंक्ति में श्री तिवारी व श्री खान अपने हजारों समर्थकों के साथ आगे आगे चल रहे थे। एक किलोमीटर लंबी कतार में लगभग एक दर्जन डीजे बज रहे थे, जिसमें देशभक्ति के गाने पर लोग झूम रहे थे। तिरंगा यात्रा जब गजिया ओवरब्रिज पर पहुंची तो नजारा बहुत खूबसूरत हो गया। लिप्पन तिराहे मोड़ पर तिरंगा यात्रा देख रहे तमाम लोग वीडियो बनाने में मशगूल दिखे।

लिप्पन तिराहे से तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी तो घरों से लोग बाहर निकल कर और छतों पर खड़े होकर तालियां बजाते हुये और तिरंगा लहराते हुये तिरंगा यात्रा का उत्साहवर्धन करते दिखे। डीजे की धुन पर सड़क किनारे खड़े लोग भी देशभक्ति में सराबोर दिखे और जूलूस में शामिल होकर झूमने लगे। हालात यह थे कि सड़क पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी। यात्रा लिप्पन तिराहे से होकर अजीमुल्ला चौराहा पहुंचा। जहां पर लोगों के लिये जलपान की व्यवस्था की गयी थी। यात्रा में लोग झूमते रहे और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। लोगों में ऐसा उत्साह देखा गया कि कुछ लोग बाइक से तो कई लोग पैदल ही तिरंगा लेकर दौड़ लगाने लगे। यात्रा एकमा तिराहे पर पहुंचा तो एक बार फिर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से भर गया। यहां भी लोगों ने डीजे के गानों पर जमकर डांस किया। यात्रा रजपुरा चैराहा के बाद प्रजापतिपुर पहुंची और यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी लोग उत्साह से लवरेज थे। यात्रा समापन के बाद पप्पू तिवारी व तौकीर उर्फ कुल्लू खान ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, भदोही जिला प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी, ज़िलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सांसद विनोद बिंद, पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा के हौसलों को पंख लगा दिया लोग जोशो खरोश के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए, पूरा कालीन नगरी आज़ादी के जश्न में सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से वंदना तिवारी, अर्चना पटेल, स्नेहलता श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, दीपक त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, विनोद सोनकर, विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बबलू तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, के. के. श्रीवास्तव, पवन सिंह, विपिन तिवारी, शयामलाल चैहान, आनन्द तिवारी, लालमनि पाल, अमर प्रकाश हर्ष, संतोष मिश्रा, दानिश रूमी सिद्दीकी, सुफियान अंसारी, मो0 ज़ैद, आदिल सिद्दीकी, जेम खान, आदि लोगो रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button