देवरिया:बीज विधेयक एवं बिजली विधेयक 2025 की प्रति जलाकर विरोध कराया दर्ज

असगर अली
देवरिया। जनपद में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर बनकटा ब्लाक के बंगरूआ ग्राम कैम्प कार्यालय पर किसान सभा के स्थानीय कमेटी ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान मजदूर विरोधी एवं कारपोरेट परस्त बीज विधेयक व बिजली विधेयक 2025 की प्रति जलाकर विरोध किया गया। उक्त विधेयक का विरोध करते हुए किसान सभा के नेता कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि उक्त विधेयक किसानों व मजदूरों को कार्पोरेट के हाथों समर्पित करने का कानून है जिससे खेती पर हमारी निर्भरता खत्म हो जाएगी तथा बिजली भी हमारी पहुंच से बाहर हो जाएगी। हम देश के किसानों बिजली के उपभोक्ताओं कर्मचारियों से आग्रह करते हैं कि उक्त विधेयक का विरोध करे ताकि केंद्र सरकार इसे वापस लेने के लिए विवश हो। विरोध प्रदर्शन में रघुनाथ सिंह ,कबिलास प्रसाद ,बलिस्टर प्रसाद, जयराम कुशवाहा, रामाकांत कुशवाहा केशव सिंह, अनिल पाण्डेय ,रविन्द्र यादव, जगदीश यादव भरत गुप्ता, अखिलेश ठाकुर ,कैलाश सन्तोष यादव ध्रुवनारायण यादव, निशार अंसारी, राजेश अंसारी, अरमान मनोज युनुस ,कन्हैया कुशवाहा व रामाशीष आदि दर्जनों किसान हिस्सा लिए।




