बलिया;आगसा ने जाति प्रमाण पत्र के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,दी चेतावनी

राजेश महाजन,बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन(आगसा)के तत्वावधान में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती आयी है गोंड, खरवार जनजाति प्रमाण-पत्र जारी करो नारे के साथ बलिया सदर मॉडल तहसील पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सदर तिमराज सिंह को ज्ञापन सौंपा गया! इस दौरान आगसा के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि गोंड,खरवार जाति प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी करने हेतु पिछले दिनों लगातार -156-दिनों तक धरना दिया गया था। उस दौरान जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह ने जाति प्रमाण-पत्र जारी किये जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिए। बलिया सदर तहसील से अभी तक गोंड जाति का केवल एक प्रमाण-पत्र ही निर्गत किया गया है अभी भी सैकड़ों आवेदन लम्बित हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर लेखपाल व तहसीलदार द्वारा बार-बार आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है अभी हाल ही में उ०प्र० पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2025-में अनुसूचित जनजाति हेतु 84 सीटें आरक्षित हैं। इधर गोंड, खरवार का जाति प्रमाण-पत्र तहसीलों से निर्गत नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में इच्छुक गोंड, खरवार अभ्यर्थीयों को आवेदन करने से वंचित हो जाने का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम 11 सितम्बर 025 है। छात्र नौजवानों ने कहा कि यदि भारत के राजपत्र, संविधान,शासनादेश के अनुपालन में गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र तत्काल जारी करना प्रारम्भ नहीं किया।तो आंदोलन के अगले क्रम में विशाल प्रदर्शन सहित बलिया सदर मॉडल तहसील पर सामूहिक आमरण अनशन भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।तहसील प्रशासन जनजाति गोंड, खरवार छात्र नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे। इस दौरान प्रमुख रूप से आगसा के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना, सुरेश शाह, मुन्नी कुमारी, राजा बाबू गोंड, मंतोष गोंड, शंकर गोंड, अनिल गोंड, अमरजीत गोंड, संदीप गोंड, बच्चा लाल गोंड, सुरेश शाह, शिवजी गोंड, संजय गोंड, कृष्ण कांत, ठाकुर प्रसाद गोंड, अरविन्द कुमार, मुन्ना गोंड, दीपू कुमार गोंड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




