
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार हर वार्डों में वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, यह उपरोक्त बातें शहर कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ के शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहीं, और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह संविधान की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का निर्णायक पहल है एक जुटता दृढ़ निश्चय के साथ यह कार्यक्रम हर वार्डों में किया जाएगा। उपरोक्त हस्ताक्षर अभियान को घर घर से जोड़ा जाएगा तभी भाजपा की नीयत का पर्दाफाश होगा।




