वाराणसी
वाराणसी:SMS के संस्थापक सतीश कुमार का निधन,निजी प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में निभाई अग्रणी भूमिका

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) के संस्थापक सतीश कुमार सिंह 73 वर्षीय का निधन नोएडा स्थित आवास पर हो गया।बस्ती के मूल निवासी जॉइंट कमिश्नर (फूड एंड सप्लाई) से सेवानिवृत सतीश प्रशासनिक सेवा के साथ दूरदर्शी शिक्षाविद और समाजसेवी थे। 1995 में उनके प्रयासों से एसएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की नई पड़ी जिसे प्रदेश में निजी प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई। 2008 में एसएमएस लखनऊ की स्थापना किया। 2002 में उनके ही मार्गदर्शन में एसएमएस में सेंटर फॉर स्पिरिचुअलिज्म एंड ह्यूमन एनरिचमेंट की स्थापना हुई, जो भारतीय शिक्षा में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के समावेश की दिशा में एक अनूठा प्रयास रहा। एसएमएस के निदेशक प्रोफेसर न झा कुलसचिव संजय गुप्ता सहित अन्य ने निधन को अपूरणीय छती बताया है।





NGjGMQ Yyxu VWIc