Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:पत्रकार उमाकांत के पिता का निधन,शव यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

सतीश कुमार पाण्डेय

मऊ।कोपागज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सहरोज निवासी वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त पिता गिरिजा शंकर त्रिपाठी उम्र 81 वर्ष का वृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय गिरिजा शंकर त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वृहस्पतिवार को गाजीपुर के जनता घाट पर किया गया।उनके छोटे पुत्र संजय त्रिपाठी ने चिता को मुखाग्नि दी जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार ,ग्रामवासी , राजनैतिक व सामाजिक लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के पिता गिरिजा शंकर त्रिपाठी के निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके पैतृक गांव सहरोज में परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्री त्रिपाठी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वृहस्पतिवार को उनकी शव यात्रा गाजीपुर के लिए रवाना हुई जिसमें क्षेत्र के सामाजिक  राजनीतिक, पत्रकारों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय ,कोपागंज चैयरमेन प्रतिनिधि अरशद रियाज, ग्राम …सहरोज के पूर्व प्रधान योगेश राय,वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार मिश्रा, एचएन सिंह,  पत्रकार अशोक सिंह,सतीश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गुप्त, सिद्धार्थ मौर्य,देवेन्द्र कुशवाहा,मनोज वर्मा, रुद्रदत्त उर्फ मनी त्रिपाठी,शनि गुप्ता,बुद्धिराम राजभर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button