मिर्जापुर: वैश्य समाज के उपजातियो की बीजेपी टीम के गठन में अनदेखी से आक्रोश

सबसे बड़े वोट बैंक अग्रहरि,जायसवाल और हलवाई समाज का प्रतिनिधित्व शून्य
तारा त्रिपाठी
मीरजापुर।भारतीय जनता पार्टी अहरौरा मंडल इकाई के स्थानीय कार्यसमिति का बहुप्रतीक्षित गठन की घोषणा होने से वैश्य समाज मे निराशा के साथ ही आक्रोश व्याप्त है,वैश्य बहुल नगरीय इलाके में वैश्य समाज के विभिन्न उपजातियो जिन्हें भाजपा का परंपरागत और कोर वोटर माना जाता है उनकी उपेक्षा से वैश्य समाज के विभिन्न उपजातियो मे निराशा का माहौल व्याप्त है, स्थानीय वैश्य नवयुवकों ने आगामी चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है, बताया जा रहा है भाजपा के गठन से लेकर अब तक अग्रहरि, जायसवाल, हलवाई, और गुप्ता समाज भाजपा का प्रतिनिधित्व आगे बढ कर करता रहा है जिससे वैश्य वर्ग में भाजपा का जनाधार हमेशा बना रहा, गौरतलब है कि जब भाजपा अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा था तब भी वैश्य समाज के इन उपजातियो ने भाजपा का साथ नहीं छोड़ा,तो प्रतिउत्तर में भाजपा ने भी उक्त समाजो को समुचित सम्मान और संगठन में प्रतिनिधित्व देकर पलड़ा हमेशा बराबरी पर रखा, लेकिन इस बार के टीम गठन मे वैश्य समाज के उपसर्गों का जिस तरह से उपेक्षा तिरस्कार और बहिष्कार किया गया है वह भाजपा के स्थानीय नेतृत्व की अदूरदर्शिता और सांगठनिक अनुभव की कमी माना जा रहा है।




