Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : कौन कर रहा पीएम मोदी पर जादू – टोना,फोटो पर मिला तंत्र-मंत्र का सामान, वीडियो प्रसारित

संवाददाता,मऊ ।  जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ जादू-टोना करने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दोहरीघाट के किनारे पीएम मोदी की तस्वीर मिली है। श्मशान घाट के किनारे मिली इस तस्वीर पर जो सामान मिला है वह सब जादू-टोना के लिए इस्तेमान किया जाता है। फोटो के ऊपर सुई से छिदे हुए नींबू,फोटो के चारों कोनों पर कलावा बंधा नारियल,सिंदूर रखा हुआ दिखा।इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद अब अफसरों में हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास का है। श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो मिली है। फोटो के आसपास नारियल,नींबू,सिंदूर और सुई जैसी चीजें दिख रही हैं जो सीधे तंत्रमंत्र की ओर इशारा करती हैं। फोटो के आसपास जिस तरह से इन चीजों को रखा गया है,इसे टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी की फोटो के साथ इस तरह की हरकत किसने की है और इसके पीछे उसकी मंशा क्या है, इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर के साथ मिली तंत्रमंत्र की सामग्री का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।मामला पीएम मोदी से जुड़ा है तो इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। पुलिस ने तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष दोहरीघाट रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह हरकत किसी अराजक तत्व ने की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। श्मशान घाट के किनारे सड़क पर पीएम मोदी की तस्वीर रखी है। तस्वीर के चारों कोनो पर एक-एक नारियल रखा है जिसे लाल कलावे से बांधा गया है। नीचे की तरफ दोनों नारियल के बीच में कुछ नींबे रखे हैं, जो सुई से चुभोए गए हैं। फोटो के आसपास सिंदूर भी बिखरा पड़ा है। चर्चा है कि इस तरह से अक्सर टोना-टोटना के लिए ही किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button