Slide 1
Slide 1
स्वास्थ्य

बुलंदशहर : शिकारपुर CHC में कमीशनखोरी का आरोप, पर्चा और वीडियो वायरल


मोहित त्यागी / बुलंदशहर। जनपद के शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात प्रभारी और डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर गरीब मरीजों को अस्पताल की बजाय बाहर मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं लिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण बीमारी के चलते CHC में आने वाले मजदूर वर्ग के मरीजों को दवा के लिए परेशान किया जा रहा है। मरीजों के आरोप हैं कि CHC प्रभारी सहित डॉक्टरों की मिलीभगत से सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। इस संबंध में अस्पताल के बाहर से दवा लाने वाले मरीजों के पर्चे और एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मरीज निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेते दिखाई दे रहे हैं।
जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शिकारपुर CHC में मरीजों को बाहर से दवा मंगवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इस मामले पर जब CHC प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने सफाई में क्या कहा, आप वीडियो में सुनिए। वहीं बुलंदशहर के सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे का कहना है कि सभी CHC/PHC पर सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर से दवा लिखने का कोई औचित्य नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button