Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुरः ये शोहरत भी ले लो, ये दौलत भी ले लो—

सर पदमपत सिंघानिया सभागार में गजल कलाकारों ने बांधा समां, उन्नाव के एसडीएम ने भी सुनाए किशोर कुमार के गाने

मुख्य-अतिथि-व-एसडीएम-उन्नाव-का-स्वागत-करते-आयोजकगण।.

मुख्य-अतिथि-व-एसडीएम-उन्नाव-का-स्वागत-करते-आयोजकगण।.

मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक समिति की ओर से सर पदमपत सिंघानिया सभागार में ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ में शहर के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों ने अपनी गजलों से समां बांधा।

केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित ग़ज़ल गायक एवं संगीतकार ‘गुरु युगान्तर सिंदूर की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। उनका स्वागत चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एम. रोहतगी, सांस्कृतिक समिति के वाइस-चेयरमैन विमल झाझरिया एवं काउंसिल सदस्य विजय पाण्डेय ने स्मृति-चिह्न भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एसडीएम उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एम. रोहतगी एवं चैम्बर के काउंसिल सदस्य श्याम मेहरोत्रा ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर किया। श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किशोर कुमार के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर लिया| साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगीत और ग़ज़ल भारतीय सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संगीत परंपरा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, संजय स्वर्णकार, कपिल शर्मा, मनीषा सिंह राजावत, दुर्गेश, पूजा भदौरिया तथा योगेश भदौरिया ने अपनी मधुर आवाज़ और प्रभावशाली गायन से श्रोताओं का मन मोह लिया।  गायन के साथ तबले पर हरीश झा एवं शुभम वर्मा, पियानो एवं कीबोर्ड पर समीर सचान तथा वायलिन पर देवानंद पाठक ने अपनी शानदार संगत से प्रस्तुतियों को और भी प्रभावशाली बना दिया। कलाकारों ने ‘तुम ये कैसे जुदा हो गए, ‘हमको किसके ग़म ने मारा, ‘आज जाने की ज़िद न करो, ‘एक तरफ़ उसका घर, एक तरफ़ मयकदा’ और ‘ये शोहरत भी ले लो, ये दौलत भी ले लो, लौटा दो मेरा बचपन’, सहित अनेक लोकप्रिय ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कानपुर शहर के उद्योग, व्यापार, शिक्षा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वश्री गुलशन धूपर, डॉ ए.एस. प्रसाद, ईश्वर सिंह वर्मा, योगेश दुबे, अजीत ठाकुर, आदेश टंडन, डॉ जय प्रकाश  तथा मर्चेंट्स चैम्बर के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के चेयरमैन स्वतंत्र सिंह ने किया।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button