Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा रामदेव पर कंगना ने की अमर्यादित टिप्पणी, बताया भूखे-नंगे

बाबा रामदेव बोले, ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, जेन ज़ी को गटर बोलने के बाद भाजपा सांसद निशाने पर

बाबा-रामदेव-और-सांसद-कंगना-रवानत

बाबा-रामदेव-और-सांसद-कंगना-रवानत

योग गुरु व पतंजलि ग्रुप के मालिक बाबा रामदेव और अभिनेत्री व सांसद कंगना रनावत के बीच जबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने तो बाबा रामदेव को भूखे-नगे तक कह दिया है। वहीं बाबा रामदेव ने कंगना को ओछा बता दिया है। दोनों के बीच वार-पलटवार के बाद भी अभी तक भाजपा ने दोनों को चुप कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। क्योंकि एक भाजपा सांसद हैं तो दूसरे भाजपा समर्थक।

नीट पेपर लीक होने पर कॉक्रोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया। संसद मार्च के दौरान पुलिस की उन पर बर्बरता हुई। बाद में छात्रों और विपक्ष के दवाव में शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इस जेन जी आंदोलन को कंगना ने गटर जनरेशन बोल दिया था। इस पर वह विपक्ष के साथ ही जेन ज़ी के निशाने पर आ गईं। एक टीवी कार्यक्रम में बाबा रामदेव से उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कंगना की पिछली जिंदगी कैसी थी, उनकी परवरिश किस तरह हुई यह सब जानते हैं। उनका बयान गलत है और उनकी पार्टी को इस पर एक्शन लेना चाहिए। इस पर कंगना और उछल गईं। उन्होंने बाबा रामदेव को भूखे-नंगे कह दिया। उन्होंने कहा कि किसी की सलाह मशवरा नहीं सुनूंगी। मां-बाप तक को नहीं छोड़ रहे हैं। कोई कुत्ता बोल रहा है। बाबा रामदेव की टिप्पणी पर सारी महिलाएं शर्मसार हैं। वह सानतन के कपड़े पहनते हैं जिस तरह के वह नारंगी कपड़े पहनते हैं, उन्होंने शर्मसार किया है। वहीं बाबा ने कहा कि उनका योगदान सारा देश जानता है। आशुतोश रांका, सोनू निगम, तापसू पन्नू, राखी सांवत पर भी कंगना ने टिप्पणी की। आशुतोष रांका कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौकती है।

ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। कंगना के गटर वाले बयान से भाजपा ही नहीं उसके सहयोगी दल भी असहज हैं। क्योंकि सभी को यह डर सता रहा है कि जेन ज़ी उनसे दूर न हो जाएं।

मालूम हो कि सबसे पहले कंगना 2014 में मिली है असली आजादी बोलकर चर्चा में आईं थीं। उसी बयान के बाद वह भाजपा के करीब हो गईं। इसके बाद भाजपा ने मंडी से उनको टिकट दिया और वह जीतकर सांसद बन गईं। लोकसभा में भी वह अक्सर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी कर चर्चा में रहती हैं। उनका विवादों के पुराना नाता है। बॉलीवुड में भी वह विवादों में रहीं। उनका परिवार से भी अच्छा रिश्ता नहीं है।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button