Slide 1
Slide 1
Blog

कानपुर_ सपा विधायक की शिकायत पर पुलिस और जिला प्रशासन को नोटिस

आर्य नगर विस क्षेत्र के सपा विधायक से होती रहता है टकराव

कानपुर। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की शिकायत पर विधानसभा सचिवालय ने पुलिस प्रशासन को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा है। पहले जवाब न देने पर अब सख्त हिदायत देते हुए पांच दिन में जवाब मांगा है।

सपा विधायक का प्रशासन से टकराव होता रहता है। विरोधी दल के विधायक होने की वजह से प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम करता है। उनकी विधानसभी क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए कामों पर भी सत्ता पक्ष अपना अधिकार जता देता है। प्रशासन भी सत्ता पक्ष का ही साथ देता है। हाल ही में एक स्कूल के शिलान्यास पर भी विधायक और सांसद आमने सामने आ गए थे। इस पर सपा विधायक अनशन करने लगे थे।

इसी टकराव पर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने 20 मई को पत्र भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा था लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। इस पर फिर नोटिस भेजकर पांच दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button