Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : पूजा सिंह पर लगातार ऑनलाइन अत्याचार, दर्ज हुई FIR

अरूण कुमार सिंह, आजमगढ़। महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज सेवा में लगी दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह इन दिनों साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। पिछले दो महीनों से उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल और पर्सनल अकाउंट्स पर लगातार अभद्र टिप्पणियां, ट्रोलिंग और अश्लील हमले हो रहे थे। आखिरकार पूजा सिंह ने आज थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर इस पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी। पूजा सिंह ने बताया कि शुरूआत उनके इंस्टाग्राम आईडी और ट्रस्ट के आधिकारिक ग्रुप आईडी पर ट्रोलिंग से हुई। धीरे-धीरे यह हमला उनके पर्सनल व्हाट्सएप नंबर तक पहुंच गया, जहां अश्लील फोटो और फोन कॉल्स आने लगे। “महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही हूं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे,” पूजा सिंह ने गुस्से के साथ कहा। प्रशासन के पूर्ण सहयोग से पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 351 (हमला या आपराधिक बल) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 (अश्लील सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण) के तहत FIR दर्ज कर ली है। यह घटना महिलाओं के खिलाफ बढ़ते साइबर क्राइम की एक और दर्दनाक मिसाल है। पूजा सिंह जैसी सामाजिक कार्यकर्ता, जो निरंतर गरीबों, महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम करती हैं, आज खुद ऑनलाइन सुरक्षा की मांग कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन होने वाली ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कानूनी रास्ते से लड़ेंगे और न्याय जरूर मिलेगा। सोशल मीडिया के इस दौर में जहां एक तरफ आवाज उठाने की आजादी है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को चुप कराने के लिए गंदे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पूजा सिंह का यह साहसिक कदम अन्य पीड़ित महिलाओं के लिए मिसाल बन सकता है। पुलिस अब इन अज्ञात आरोपीयों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। संदेश साफ है महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी। चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन, अपराधियों को जवाब मिलेगा। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की इस बहादुर अध्यक्षा को पूरे समाज का समर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button