
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…
बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नीतीश कुमार ने एक और मास्टर स्ट्रोक लगाया है। उद्योगों के लिए बड़ी घोषणा के बाद अब सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी।शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में बड़ी पहल है।मुख्य सचिव ने कहा कि रोजगार करने की इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।




