Slide 1
Slide 1
बिहारराज्यरोहतास

डीएम की पहल पर स्लम एरिया के 13 बच्चे पहुँचे स्कूल की चौखट तक

जब बेटी आगे बढ़ती है तो दुनिया का दस्तूर बदलती है

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

जिलाधिकारी उदिता सिंह की पहल पर कोचस के स्लम एरिया के कुल 13 बच्चे अब स्कूल की चौखट तक पहुँच गए हैं। विदित हो कि दो दिन पहले जिलाधिकारी कोचस क्षेत्र में निरीक्षण करने गयी थीं, जहाँ उन्होंने सड़क किनारे एक दुलारी नामक छोटी बच्ची को बर्तन धोते देख उससे बातचीत की। बच्ची की स्थिति जानने के बाद उन्होंने मौके पर ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया कि सोमवार तक बच्ची का विद्यालय में नामांकन हर हाल में कराया जाए। डीएम के आदेश का परिणाम यह हुआ कि सोमवार को कोचस के पश्चिमी स्लम एरिया की दुलारी कुमारी सहित कुल 13 बच्चों का नामांकन मध्य विद्यालय, कोचस में कराया गया। जिन बच्चों का नामांकन हुआ उसमें कृष्ण कुमार, सलोनी कुमारी, नंदनी कुमारी, राहुल कुमार, अंशु कुमारी, नीतीश कुमार, चांदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, भोलाशंकर चौहान, सूरज कुमार, मधु कुमारी, प्रिया कुमारी और दुलारी कुमारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्लम क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण चलाकर राशन कार्ड, आवास योजना और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जाँच की जाए और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जाय। जब बेटी आगे बढ़ती है,तो दुनिया दस्तूर बदलती है, यह कहावत रोहतास जिले में चरितार्थ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button