Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर : मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत से उनका अंतिम अधिकार भी छीनने पर आमादा है।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को बजट कटौती, भुगतान में देरी और काम की उपलब्धता घटाकर कागजों तक सीमित करना चाहती है। यह गरीबों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सेवा में लगी है और गांव के मजदूरों को बेरोजगारी, भूख और पलायन की ओर धकेल रही है मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि गरीबों का संवैधानिक अधिकार है। इस पर हमला लोकतंत्र और संविधान दोनों पर हमला है।‌मनरेगा कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने बेहद तीखा बयान देते हुए कहा भाजपा सरकार जान बूझकर मनरेगा को खत्म करना चाहती है। मजदूरों को महीनों मजदूरी नहीं मिलती, काम के दिन घटाए जाते हैं और गांव के गरीबों को अपमानित किया जाता है। यह सरकार गरीबों की नहीं, कारपोरेट घरानों की सरकार है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।” यदि मनरेगा के साथ हो रहे इस अन्याय को तुरंत नहीं रोका गया, तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन छेड़ेगी और भाजपा सरकार को गांव-गांव में बेनकाब करेगी।
कांग्रेस ने दो टूक कहा कि मनरेगा, गांधी और गरीब — तीनों को मिटाने की कोशिश करने वाली भाजपा सरकार को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव एवं चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली राशिद राज कपूर रावत कमलेश्वर शर्मा संजय गुप्ता देवेंद्र सिंह गयासुद्दीन राहुल सिंह आदि लोग उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button