Slide 1
Slide 1
क्राइमप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: आरोपियों ने गिराई चाहरदीवारी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

रविंद्र जायसवाल
पट्टी प्रतापगढ़।आरोपियों द्वारा निर्माण की गई चाहर दीवारी गिराने का विरोध करने पर आरोपी मां बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। हर बार चाहरदीवारी  गिराने की धमकी दे डाली । पीड़ित ने इस संबंध में पट्टी पुलिस को शिकायत पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।पट्टी तहसील क्षेत्र के रामकोला के रहने वाले राजकुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल जायसवाल अपने चक संख्या 437 में चाहरदीवारी का निर्माण बीते 20 जुलाई को करा रहे थे लेकिन उनके पड़ोसी चार पांच लोग मिलकर चाहरदिवारी को गिरा दिए। सुबह पीड़ित स्थल पर पहुंचा तो उन लोगों से पूछताछ करना शुरू किया। इस पर आरोपी एकजुट होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए हर बार बनाई गई चाहरदीवारी को गिराने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने इस संबंध में पट्टी पुलिस को शिकायत करते हुए मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button