Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:नाली निर्माण मानक के विपरित होने का आरोप

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि स्टेडियम से पहाड़पुर तक जो नाला का निर्माण हो रहा है, वह मानक के विपरीत और टेढ़ा मेंढ़ा हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय तत्काल संज्ञान में लेकर अतिशिघ्र   निर्माण कार्य को रोकवाने का काम करें और किसी दूसरे कार्यदाई संस्था से जांच करा कर मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाय। जहां निर्माण कार्य हो रहा है वहां के जनता में भारी विरोध और आक्रोश है नाला भी जगह-जगह पूरी तरह से सीधा नहीं है कहीं टेढ़ा है कहीं सीधा है जिससे पानी में रुकावट आएगी और पानी का बाहव पूरी तरह से नहीं बन पाएगा। पिछले नाले के भांति स्टेडियम से लेकर पांडे बाजार तक पानी का जमाव  बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button