Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : जब जब हिंदू समाज संगठित हुआ देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हुए – प्रभात

गाजीपुर। जनपद के भदौरा क्षेत्र में स्थित आरल इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 वर्ष से 60 वर्ष आयुवर्ग का प्रशिक्षण वर्ग चलाया गया। 2 जनवरी से प्रारम्भ होकर 9 जनवरी तक चला।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक प्रभात ने सम्बोधन में बताया कि भारतीय संस्कृत के वाहक युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान कर एक सभ्य समाज को संगठित कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अहम भुमिका का निवर्हन करते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में बाल व तरूण वर्ग के युवाओ के माध्यम से एक बड़े समाज को संगठित कर समाज में फैली कुरीतियो को समाप्त कर नये सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात हो रहा है। जिससे भविष्य मे एक सशक्त हिन्दू समाज सुसंठित हो सके। एक मजबूत राष्ट्र के रूप मे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके। आगे बताया कि जब जब हिन्दू समाज संगठित हुआ है तब देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हुए है। संघ के शताब्दी वर्ष के बारे मे बताते हुए पंच प्रण कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कतर्व्य जैसे विषयो पर पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिले भर से आये शिक्षार्थी, शिक्षक, वर्गाधिकारी झारखण्डे, जिला कार्यवाह अमित, वर्ग कार्यवाह विपिन, सह वर्ग कार्यवाह आकाश, सर्वव्यवस्था प्रमुख कुंदन, मनोज, लव, संदीप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button