Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर:बाबा शेरनाथ का वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर सामूहिक विवाह का हुआ भव्य आयोजन

तीन जरूरतमंद जोड़ों का कराया गया विवाह*

बसंत कुमार गुप्ता
मीरजापुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा शेरनाथ के वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर 4 नवंबर दिन मंगलवार समय 2:00 बजे  तीन गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। इस आयोजन के मालिक बसंत बहार मेरिज ट्रस्ट के मालिक श्याम बाबू प्रजापति के देख में शादी का आयोजन किया गया ।  जिसमें बाबा शेरनाथ का का वार्षिक श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व विशेष रूप से बच्चियों को आशीर्वाद देने के लिए अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल  विश्राम यादव उपस्थित रहे। उन्होंने नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिन बच्चियों की शादी कराई गई उनमें  विजेता कसेरा नई बस्ती बथुआ संग सुमीत कसेरा भटवा पोखरी , प्रियंका प्रजापति कतवारू का पुरा संग विकास प्रजापति चोरवा बारी, एवं वैशाली कसेरा नई बस्ती बथुआ संग कृष्णा कसेरा झावागढ शामिल है। आयोजन समिति प्रमुख दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि समाज आज भी काफी पिछड़ा हुआ है , जिसके कारण लोगों के मन में दहेज रूपी दानव आज भी अपना स्थान बनाए हुए हैं । और इस अभिशाप के कारण बहुत से निर्धन कन्याओं या लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है । जिसके लिए समाज के विभिन्न वर्ग समय-समय पर अपना योगदान देते रहते हैं । इसी क्रम में लोहदी स्थित बसंत बहार चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक श्याम बाबू प्रजापति व दिलीप कुमार सिंह गहरवार द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर प्रत्येक वर्ष कुछ निर्धन जोड़ों का विवाह कराया जाता है। उक्त अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने तीन जोडे का विवाह जो संपन्न हुआ है उसके साक्षी बने और बाबा शेरनाथ का वार्षिक श्रृंगार का दर्शन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया, तथा वरकन्या को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में कन्हैया लाल प्रजापति, रामदुलार प्रजापति, महेश प्रजापति, सूरज, विष्णु शर्मा, मेवा लाल, दीनानाथ प्रजापति, मिट्ठू लाल, करण प्रजापति, दिलीप सिंह गहरवार एवं बसंत बहार चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिष्ठाता श्याम बाबू प्रजापति संजय सिंह गहरवार रत्नेश सिंह गहरवार हेमंत कुमार प्रिंस सिंह पटेल राकेश मौर्य आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम की जानकारी बसंत बहार मैरिज ट्रस्ट के मालिक श्याम बाबू प्रजापति व दिलीप सिंह गहरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button