
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी अहरौला कंपोजिट स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर तैनात अशोक यादव को अंबेडकर नगर पुलिस व एसओजी टीम ने गांजा तस्करी में बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बीते शुक्रवार को अंबेडकर नगर की एसओ जी टीम एक स्विफ्ट कार गांजा तस्करी के शक में पकड़ लिया। जांच में पुलिस टीम को 80 किलो गांजा बरामद हुआ मौके पर पकड़े गये अहरौला थाना क्षेत्र के अरहरिया गांव के रामप्रवेश, गौरी गांव निवासी रणविजय राजभर, से कड़ाई से पूछताछ की तो उक्त लोगों ने बताया कि यह माल गौरी गांव निवासी शिक्षक अशोक यादव के यहां पहुंचाने जा रहें है सावन में गाजा को शिव भक्तों में खपाना था। पुलिस ने अशोक यादव को भी अंबेडकर नगर के सिकंदरपुर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जैसे ही खबर अहरौला में पहुंची तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। पति पत्नी दोनों सरकारी शिक्षक के रूप में तैनात हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अशोक यादव अहरौला कंपोजिट स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक है अंबेडकरनगर में हुई एफआईआर की प्रति प्राप्त हुई है शिक्षक के खिलाफ आख्या बीएसए को भेजी गई है शिक्षक पर कार्रवाई होगी।




