
सूर्यकुमार सिंह
गाजीपुर । पचास वर्ष पूर्व गाजीपुर के जिलाधिकारी / अवकाश प्राप्त पूर्व सचिव भारत सरकार डा० कमल टावरी आईएएस आगामी 26 दिसम्बर दिन बृहस्पतिवार को बलिया से सड़क मार्ग द्वारा पूर्वान्ह 12.00 बजे तक गाजीपुर पधार रहे है। गैर सरकारी, असरकारी स्वाभिमानी समग्र विकास कार्यक्रमों के प्रणेता डा.कमल टावरी अवकाश प्राप्ति के बाद विश्व के सौ से अधिक देशों की यात्राएं करके भारतीय उत्पादों के सर्वाधिक विपणन मूल्यों का न केवल सर्वेक्षण किया। बल्कि संदर्भित उत्पादो के जनपदों में प्रशिक्षण व्यवस्थाए आदि कराके वैश्विक विपणन को हर स्तर पर प्रोत्साहित कराना इनकी विशिष्टता है। गाजीपुर के “वाल हैंगिग ” कैथी के गेंदा की खेती, फल-फूल, सब्जियां, जड़ी बूटिया आदि सैकड़ो, भारतीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता दिलाकर दस से सौ एक गुना अधिकाधिक लाभांश दिलाना आम बात हो गयी है। इनके द्वारा समग्र ग्रामीण विकास स्वरोजगार, पंचगव्य, गाय, गोबर जल, जंगल, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृहद वृक्षारोपण और प्राकृतिक-जैविक खेती को चौतरफा प्रोत्साहन सर्वविदित है। ग्रामसभा, ब्लाक, तहसील, जिलो, मण्डलों और प्रदेश में उपलब्ध सभी प्रकार के कच्चे माल, कुशल-अकुशल श्रमशक्तियों विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में जमा पूँजी कार्यरत प्रभावी मूलभूत कार्मिक सेवाओं और स्थापित परम्परागत शिल्प कुटीर लघु उद्योगों एवं पुश्तैनी लाभकारी व्यवसायों की शत प्रतिशत सदुपयोगिता सुनिश्चित कराते हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के “ग्राम स्वराज्य ” की परिकल्पना को
साकार रूप दिलाने के भगीरथ प्रयास मिशन जामवन्त से हनुमान जी के तहत युद्ध स्तर पर जारी है। वैश्विक चुनौतियों को शुभ अवसरों में परिवर्तित कराके भारत को विश्व गुरू बनाने के डॉ कमल टावरी, वर्तमान में स्वामी कमलानन्द के नित-नूतन प्रयासों, दिशा निर्देशों और समृद्धिशाली राष्ट्र निर्माण के अनुभवों में सहभागिता के लिए अपने-अपने अनुभवी भावपूर्व विचारों के साथ मिशन जामवन्त से हनुमान जी
मुख्यालय सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर (लंका) शहर गाजीपुर स्थिति पत्रकार समिति हाल में 12 बजे तक अवश्य (पधारने का अनुरोध राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह, प्रान्तीय संयोजक इन्द्रजीत तिवारी, निर्भीक और जिला डा० विजयनरायन तिवारी ने की है गोष्ठी में ग्रामीण विकास बैंकिंग-उद्योग-जैविक खेती, जड़ी बूटी में सहित मिशन जामवन्त के सभी विशेषज्ञों एवं प्रबुद्ध समाजसेवी सादर आमंत्रित हैं।




