चंदौली: कटेसर गाँव के निचले इलाके में घुसा पानी, ग्रामीण बदहाल

कटेसर/ चंदौली ( त्रिलोकी नाथ राय) । वाराणसी में बाढ़ के प्रवाह का बढ़ाव निरंतर जारी है। रात्रि में डोमरी, कोदोपुर, रामनगर के रास्ते गंगा नदी का उफान होने से कटेसर गाँव के निचले पुरवों में पानी घरों और डेरा तक पहुंच गया।गाय भैंस खूंटो से बंधी थी, उन सबको किसी तरह से सुबह पानी से निकाल कर ग्रामीणों द्वारा ऊँचे स्थानों पर ले जाया गया। स्थानीय अजय प्रकाश राय ने बताया की रात्रि में सोते समय बिल्कुल भी कहीं पानी का अंदाजा नही था। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर और कारखाना पास पानी पहुंच गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। पशुपालक पेड़ा यादव, मुन्ना यादव, सुनील पटेल, अमरनाथ यादव, सतीश पटेल आदि ने बताया कि हम लोगों को बहुत परेशानी है इतनी गाय भैसो को लेकर कहाँ जाएँ। पशुओं का चारा और फसल भी बर्बाद हो गई, अभी तक प्रशासन द्वारा कोई सहयोग उपलब्ध नही हो पाया है। प्रशासन से ग्रामीणों की आस हैं सहयोग उयलब्ध कराये जिससे लोगों को राहत मिले ।




