Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

असगर अली
देवरिया ।जनपद में गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया। मजार सरकारी बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई थी। इसकी शिकायत सदर क्षेत्र के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।इस मामले का मुकदमा देवरिया एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। मजार की जमीन की प्रशासन की देखरेख में कई बार पैमाईश हुई, जिसमें मजार सरकारी जमीन पर बना होना पाया गया। मामले में एसडीएम कोर्ट ने मजार की जमीन को बंजर भूमि घोषित करते हुए खाली करने/ ध्वस्त करने का निर्देश दिया। कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान ने लिखित तौर पर दिया कि अवैध अतिक्रमण पर मजार है। इसको हटाने में प्रशासन का मै पूरा सहयोग करूंगा। रविवार को भारी फोर्स के साथ तीन बुलडोजर मजार पर पहुंचे और मजार को ध्वस्त करने का काम प्रारंभ किया।
बताते चले सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने मजार और उसके अगल-बगल की भूमि पर दरगाह कमेटी द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला उठाया था। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी। इसमें कहा गया कि मजार और कब्रिस्तान सरकारी बंजर भूमि पर है। दरगाह कमेटी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मजार बनाई गई है। इस मामले में तहसीलदार द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कूटरचित कर साल 1993 में इस बंजर भूमि को मजार और कब्रिस्तान के रूप में दर्ज किया गया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने राजस्व संहिता के तहत अभिलेख दुरुस्ती के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था।मामले की सुनवाई के बाद अपर जिलाधिकारी (एसडीएम) कोर्ट ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज फर्जी प्रविष्टि को निरस्त कर भूमि को सरकारी खाते में बहाल करने, मजार और कब्रिस्तान को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया। इसी आदेश पर आज कार्यवाही हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button