वाराणसी: नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था में नया आयाम

महापौर ने 7 ट्रैक्टर.ट्रॉली और 36 डीपी कंटेनर किए शहर को समर्पित
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी । शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए वाराणसी नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा 7 नई ट्रैक्टर.ट्रॉली और 36 डीपी कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरवासियों को समर्पित किया गया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि इन नए संसाधनों से कचरा संग्रहण और परिवहन की प्रक्रिया में और तेजी आएगी तथा शहर के कोने.कोने तक सफाई सेवाएं बेहतर ढंग से पहुँच सकेंगी। महापौर ने नगर निगम की टीम को निर्देश दिए गए कि इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए वाराणसी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में कोई कमी न आने दी जाए। महापौर द्वारा वाराणसी के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि स्वच्छता में वाराणसी नगर निगम का सहयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, उपसभापति नरसिंह दास, वरिष्ठ पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया, सिन्धु सोनकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 सुरेन्द्र कुमार चौधरी, जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चन्द्र निरंजन आदि उपस्थित थे।




