Slide 1
Slide 1
प्रयागराज

यूपी में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग,  ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल स्तर) में प्रधानाध्यापक (Headmaster) के रिक्त 1,172 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या- 09/2026) जारी कर दी है। इन विज्ञापित पदों के सापेक्ष ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से विधिवत प्रारंभ कर दी गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापित कुल 1,172 पदों में से बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद तथा बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुगमता के दृष्टिगत आयोग द्वारा ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके बाद ही प्रधानाध्यापक पद हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें । विज्ञापित पदों की अनिवार्य अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया बताया कि प्रधानाध्यापक भर्ती (विज्ञापन संख्या- 09/2026) से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसी दिन यानी 23 अक्टूबर 2026 से ही ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना हो, तो उसके संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। अंत में, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 जनवरी 2027 को निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। सभी अर्ह अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button