Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमसोनभद्र

सोनभद्र:वृद्ध पिता को मौत के घाट उतार कर फरारी काट रहे दंपति गिरफ्तार

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश/ सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव में गत बुधवार को भूमि विवाद को लेकर वृद्ध पिता लालधारी की हत्या कर फरार चल रहे दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमरनाथ व उसकी अर्चना के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गत बुधवार को बकवार गांव में भूमि विवाद को लेकर अमरनाथ ने अपनी पत्नी के साथ वृद्ध पिता लालधारी पर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घायल लालधारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उधर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दंपति फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमरनाथ व उसकी अर्चना को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो रक्तरंजित कुदाल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दंपति ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीनी हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी के दौरान आवेश में आकर उन्होंने कुदाल से लालधारी पर हमला कर दिया था। हमला में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button