Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरस्वास्थ्य

मिर्जापुर: योग शिविर में कराया  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, पतंजलि और आर्ट ऑफ लिविंग संस्थाओं ने लिया भाग

मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरी योग विश्वविद्यालय विंध्याचल स्थित प्रभु उपहार भवन में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाना, योग को जन-जन तक पहुंचाना है।पतंजलि,आर्ट ऑफ लिविंग, नीमा और अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। शिवमूरत ने 45 मिनट योगाभ्यास कराया। प्रतिमा सिंह ने वाइब्रेक योगा का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों को विभिन्न बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए अलग-अलग योग आसनों की जानकारी मिली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.श्रीकांत रजक ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया योग से शारीरिक विकारों को दूर किया जा सकता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी बिंदु ने योग को भारत की प्राचीन कला बताया है। ऋषि-मुनियों ने योग के बल पर ही तप कर सिद्धि प्राप्त की थी। स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने पर जोर दिया। संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button