बलिया;बड़े वाहनों के लिए चालू किया जाए जनेश्वर मिश्र सेतु व तुतींपार पुल

— उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
तिलक कुमार
बलिया। जनपद के जनेश्वर मिश्र सेतु पुल व तुर्तीपार पुल से बड़े वाहनों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मांग किया कि जनेश्वर मिश्र सेतु पुल जो बिहार व उप्र को जोड़ने के लिए नव निर्मित किया गया है, उस पर छोटे वाहनों का संचालन तो जारी है, लेकिन बड़े वाहनों के आवागमन पर अभी भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। ठीक उसी प्रकार तुर्तीपार पुल जो अंर्तराष्ट्रीय देश नेपाल से यूपी बिहार को जोड़ते हुए बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश को यातायात सुविधा उपलब्ध कराया है। लेकिन खेद का विषय यह है कि यह दोनों पुल जो बड़े वाहनों के संचालन में प्रतिबंधित है। जिससे आम व्यवसायी बड़े मालवाहन व बड़ी यात्री वाहन का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में आम व्यवसायी व आम जन यातयात सुविधा से प्रभावित होने के कारण उद्यम, विकास व आम जनता परेशान है। लिहाजा दोनों पुल पर से बड़े वाहनों का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराया जाए।